School Winter Holiday 2025: देशभर में बढ़ती ठंड और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए देश के कई राज्यों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां की घोषणा कर दी गई है एवं बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा इसके डेट्स को और भी एक्स्टेंड कर सकती हैं।

बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में विंटर वेकेशन का ऐलान जारी कर दिया गया है। वही कुछ ऐसे भी राज्य है जहाँ ठंड की शीतलहर के बढ़ने से स्कूलों की छुट्टियों को एक्स्टेंड भी किया गया है।
बिहार में कब तक खत्म होगी स्कूलों की छुट्टियाँ (School Winter Holiday 2025)
बिहार राज्य में ठंड को देखते हुए पटना प्रशासन द्वारा कक्षा-8 तक के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों को 11 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया गया था। अगर राज्य में ठंड का कहर ऐसे ही बना रहता है तो स्कूलों की छुटियों को आगे के दिनों तक एक्स्टेंड करने का आदेश भी जारी किया जा सकता हैं।
उत्तर प्रदेश में कब तक है स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश में भी कोहरा और धुंध खूब छाई हुई है इस कारण से जनपदों के डीएम अधिकारी द्वारा स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है। हालांकि, अगर ज्यादा ठंड बढ़ती है तो जिला अधिकारी या सरकार द्वारा इस अवकाश के डेट्स को बढ़ा सकती हैं।
देश की राजधानी दिल्ली और हरियाणा में भी ठंड का कहर
देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे राज्य हरियाणा में भी इन शीतलहरों के कारण प्रशासन द्वारा स्कूलों को 15 जनवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
Note:- इससे जुड़े लेटेस्ट जानकारियों के लिए अपने स्कूलों के ग्रूप से जुड़े रहे, जिससे आपको ताजी जानकारी प्राप्त होगी।
Odisha me school band hoga kiya
Government Announcement Karegi